जौनपुर, नवम्बर 21 -- करंट से युवती की मौत सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बेलवार तारपटृटी गांव निवासी रमेशचंद्र पांडे की पुत्री 22 वर्षीय काजल पांडेय गुरुवार को सुबह पंखा चलाकर धान की ओसाई कर रही थी। तार कहीं खुला था। जिसके कारण काजल को कही छू गया। स्पर्श होते ही वह जमीन पर गिर गई। परिवार के लोग तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर किया। परिवार जनों का रो रोकर बुरा हाल है। दो लड़के तथा दो लड़कियो में सबसे बड़ी मृतक काजल पांडे थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...