गोरखपुर, नवम्बर 26 -- मोतीराम अड्डा। खोराबार क्षेत्र के भैसहां बाजार टोला में बुधवार को छत निर्माण के दौरान राजगीर मिस्त्री मोलई निषाद (62) की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। काम करते वक्त अचानक उनका हाथ एचटी लाइन से छू गया, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय लोगों ने बिजली कटवाकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मकान मालिक को विभाग ने पहले ही निर्माण रोकने की चेतावनी दी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.