मेरठ, जनवरी 20 -- लिसाड़ीगेट के मोहल्ला ताला फैक्ट्री में सोमवार देर शाम नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के तारापुरी निवासी 22 वर्षीय अनम की शादी डेढ़ साल पहले ताला फैक्ट्री निवासी काशिफ अंसारी से हुई थी। उसके दो माह की बेटी है। अनम के परिजनों का आरोप है कि शादी के समय दहेज न देने के कारण ससुराल पक्ष उसे प्रताड़ित करता था। मृतका के भाई फैजान ने आरोप लगाया काशिफ उसकी बहन के साथ आए दिन मारपीट करता था। फैजान ने बताया कि काशिफ ने दूसरा निकाह भी कर रखा था, जिसे लेकर घर में झगड़ा होता था। अनम की सास नौशाबा सीडीओ ऑफिस में कर्मचारी हैं। आरोप लगाया कि काशिफ ने बिजली का करंट लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.