गोरखपुर, दिसम्बर 4 -- कुसम्ही बाजार। एम्स थाना क्षेत्र के प्रदूषण चौराहा गिरधरगंज के पास बृहस्पतिवार दोपहर एक मजदूर काम करते समय अचानक बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक जेमल पिपरा, रुद्रपुर देवरिया निवासी जोखू प्रसाद (57) मजदूरी का काम करता है। दोपहर लगभग एक बजे काम करते समय अचानक करंट लगने से वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे एम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। अस्पताल के अनुसार उसकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...