सुपौल, मार्च 6 -- किशनपुर। मलाढ़ में अष्टयाम के दौरान करंट की चपेट में आने से पांच लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि मलाढ़ पंचायत के वार्ड 13 में बुधवार को एक व्यक्ति के दरवाजे पर अष्टयाम चल रहा था। शाम पांच बजे 11 हजार वोल्ट का तार अचानक गिरने से अष्टयाम कर रहे लोगों में पांच लोग करंट की चपेट में आ गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायलों में शंभू मंडल, सत्य नारायण मंडल, सुरेन्द्र मंडल, हरि नारायण मंडल और रामविलास शर्मा शामिल हैं। सीएचसी में गंभीर रूप से घायल शंभू मंडल और सत्य नारायण मंडल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बिजली विभाग के जेई अजय कुमार ने बताया कि में घटना स्थल पर गए थे। वहां किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली। बाद में पता चला कि माइक में करंट आने से लोग झुलसे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...