संभल, मार्च 17 -- संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के अझरा गांव में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र रामस्वरूप की दो भैंसें करंट की चपेट में आकर तड़प-तड़प कर मर गईं। इस हादसे से किसान को करीब दो लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। सोमवार सुबह सतवीर सिंह अपनी भैंसों को घेर में बांध रहे थे। इसी दौरान कुछ दूरी पर लगे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक फॉल्ट हो गया। फॉल्ट के चलते चिंगारी के साथ करंट जमीन में उतर गया। इसकी चपेट में किसान की दो भैंसें आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गनीमत रही कि सतवीर चपेट में आने से बच गए। घटना के बाद पीड़ित किसान ने कैलादेवी थाने में जाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सूचना दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, किसान और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जेई को भी फोन किया, लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.