गंगापार, दिसम्बर 12 -- करछना थाना क्षेत्र के महेवा गांव में खेत के चारों ओर अवैध रूप से दौड़ाए गए बिजली तार की चपेट में आने से दो जंगली नीलगायों की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए तीन लोगों पर खेत में करंट प्रवाहित कर अवैध घेराबंदी करने का आरोप लगाया है। करछना थाना के भीरपुर रिपोर्टिंग पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत महेवा गांव में गुरुवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। खेत की सुरक्षा के लिए अवैध रूप से करंट प्रवाहित किए गए बिजली तार की चपेट में आने से दो बेजुबान जंगली जानवर नीलगायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण घायल होकर गिर पड़ा। महेवा निवासी सर्वेश यादव पुत्र राजमणि यादव ने करछना थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही तीन लोगों द्वारा अपने खेतों के चारों ओर बांस बल्ली गाड़कर अव...