मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 19 -- मुजफ्फरपुर, वसं। कुढ़नी प्रखंड के मलकौली गांव में गुरुवार को करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की जिम्मेदारी से बिजली विभाग ने पल्ला झाल लिया है। विभाग के मुताबिक यह एक हादसा है। विभाग का इससे कोई लेना-देना नहीं है। विभाग का कोई जिम्मेदार पदाधिकारी मौके पर नहीं पहुंच सका। गांव के लोगों में इस बात को लेकर काफी नाराजगी है। हर कोई जांच और कार्रवाई की मांग कर रहा है। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता से लेकर कार्यपालक अभियंता व कनीय अभियंता तक ने विभागीय लापरवाही की बात से साफ इनकार किया है। कुढ़नी के कनीय अभियंता केशव कुमार ने कहा कि इलाके में पुराने, ढीले और जर्जर तार कहीं नहीं हैं। तार कहीं लटके भी नहीं हैं। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि पूरे कुढ़नी प्रखंड क्षेत्र में जगह-जगह बिजली के तार हादसे का सबब बने...