गढ़वा, सितम्बर 23 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के बानुटीकर गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक झुलस गया। चालक की पहचान बानुटीकर गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। घायल सुरेंद्र को इलाज सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुरेंद्र ट्रैक्टर से एक गाड़ी को टोचन कर रहा था। उसी दौरान 11 हजार करंट प्रवाहित तार में गाड़ी का संपर्क हो गया। उससे वह करंट की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...