आजमगढ़, जुलाई 1 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद।क्षेत्र के नन्दाव बरबसपुर गांव में रविवार की रात करंट से झुलसकर 22 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में अफरा तफरी मच गई, परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सरायमीर के नन्दाव बरबसपुर गांव निवासी 22 वर्षीय राजू उर्फ अभिनव यादव बीए का छात्र था। रविवार की रात पंखा चालू करने के लिए बोर्ड में प्लग लगा रहा था। परिजन का कहना है कि पंखा का तार मकान में निकली हुई लोहे की सरिया में फंस गया। सरिया को गैलेंडर से काटने के लिए राजू ने सरिया को पकड़ा ही था। सरिया में उतर रहे करंट के संपर्क में आते ही वह झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। वह दो बहनो में दूसरे नंबर था। मौके पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव का पांचायतनामा बनाने के बाद परिजनो क...