सहारनपुर, दिसम्बर 10 -- गत 22 अक्टूबर को कस्बे के ज्योति किरण तिराहे पर बिजली लाइन को ठीक करते समय झुलसे संविदाकर्मी की बुधवार को मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना विगत 22 अक्टूबर की है। फतेहपुर बिजली उपकेंद्र में तैनात संविदाकर्मी लाइनमैन अरुण सैनी कस्बे के ज्योति किरण तिराहे पर रखे ट्रांसफार्मर को ठीक कर रहा था कि अचानक करंट आ जाने वह बुरी तरह से झुलस गया था। परिजन उपचार के लिए देहरादून के एक अस्पताल में ले गए थे। उपचार के दौरान अरुण का एक हाथ भी काटना पड़ा था। विगत 22 नवम्बर को अरुण की पत्नी निशा की तहरीर पर एसएसओ प्रवीण कुमार, जेई मोनू कुमार एवं संविदाकर्मी सुनील के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.