भदोही, फरवरी 8 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पूरेभानपुर गांव में गुरुवार की रात करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। गर्भवती पत्नी का बिलाप सुन लोगों का कलेजा फटा जा रहा था। मृतक मुंबई में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। युवक की दर्दनाक मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। बताया जाता है कि पूरेभानपुर गांव निवासी 26 वर्षीय योगेश कुमार बिंद पुत्र रामअवतार बिंद मुंबई में टाइल्स लगाने का काम करता था। इन दिनों वह गांव में आया था। रात्रि में भोजन करने के बाद कमरे सोने चला गया। रात में भोजन करने के बाद घर में सोने गया तो पत्नी ने बताया कि बेड और आलमारी में करंट उतर रहा है। इस बीच युवक पेशाब करने बाहर गया फिर कमरे में आकर बिजली फाल्ट को बनाने लगा। इस बीच तार कहीं कटा था जिससे वह करंट की ...