महाराजगंज, फरवरी 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा खोस्टा टोला परागपुर निवासी मजदूर रमन चौहान की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। करंट से झुलसा वह बीते 13 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रमन चौहान 13 दिन पूर्व शुक्रवार को परसौनी गांव में एक मकान में छज्जे की मरम्मत का काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और मकान मालिक ने एंबुलेंस बुलाकर घायल रमन चौहान को इलाज के लिए मिठौरा (जगदौर) अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी स्थिति नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, जहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.