झांसी, जनवरी 15 -- टहरौली थाना क्षेत्र में भीषण घटना हुई। गांव सिरोली में खेत पर काम करते वक्त करंट से झुलसकर महिला की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव सिलोनी निवासी प्रेमदेवी अहिरवार (53) महिला किसान थी। गुरुवार को सुबह वह अपने पति मिट्ठू लाल अहिरवार खेत पर काम करने गई थी। जबकि पति वहीं काम कर रहा था। इसी बीच वह फसल में पानी लगाने के लिए मोटर चला रही थी। जैसे ही उसने तार छुआ तो उसे बिजली का जोरदार झटका लगा। करंट इतना तीखा था कि वह गंभीर रूप से झुलस गई और वहीं छटपटाने लगी। जिससे पास खड़ा पति चीख पड़ा। शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीण मदद को दौड़े। लोगों ने किसी तरह उसे तार से अलग किया। लेकिन, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टहरौली ...