झांसी, नवम्बर 21 -- समथर थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाली घटना सामने आया है। गांव पचोबई में शुक्रवार खेत पर काम करते वक्त मोटर में दौड़े करंट से झुलसकर अधेड़ किसान की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस-प्रशासन की टीम ने जांच शुरू कर दी है। गांव पचोबई निवासी हरीराम कुशवाहा (51) किसान थे। शुक्रवार सुबह वह घर से खेत पर काम करने की कहकर निकले थे। इसके बाद लौटकर नहीं आए। उन्होंने खेत पर पानी लगाने के लिए मोटर का कनेक्शन जोड़ा तभी अचानक उसमें करंट दौड़ गया। झटकता इतना तेज था कि वह गंभीर रूप से झुलस गए। वह वहीं छटपटाने लगे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बार शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीण मदद को दौड़े। खबर पाकर पहुंचे फूट-फूटकर रो पड़े। मृतक के रिश्तेदार गोकुल प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि खेत से चीख-पुकार पर ...