दरभंगा, फरवरी 10 -- दरभंगा। विश्विद्यालय थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौक के पास 33 हजार वोल्ट लाइन को ठीक करने के दौरान करंट लगने से गंभीर रूप से जख्मी लाइनमैन की इलाज के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गई। वे गत 18 जनवरी को हादसे का शिकार हो गए थे। तब से इलाज चल रहा था। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के लखनौर निवासी महेश यादव के पुत्र संजय कुमार यादव (19) के रूप में की गई है। बेंता थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। उनकी मौत की खबर सुनकर दर्जनों परिजन पोस्टमार्टम हाउस परिसर पहुंच गए। मृतक के भाई चंद्रशेखर यादव ने बताया कि संजय करीब 10 महीने से संवेदक के अधीन मानव बल के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वे 18 जनवरी को पॉलिटेक्निक के पास 33 हजार वोल्ट के तार को दुरुस्त कर रहे थे। उनके अनुसार इस दौरान वे बगल से ग...