बिहारशरीफ, दिसम्बर 14 -- करंट से किसान की मौत, बचाने में युवक भी झुलसा शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिरारी थाना क्षेत्र के गगरी गांव में करंट की चपेट में आने से किसान देवेन्द्र सिंह की मौत हो गयी। जबकि, बचाने के दौरान गांव निवासी राकेश कुमार भी गंभीर रुप से झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पावापुरी रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफर्मर के अर्थिंग वाला तार में करंट आ गया और किसान अर्थिंग तार की चपेट में आ गया। किसान को बचाने में युवक भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां देवेन्द्र सिंह को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। परिजन का रो रोकर हाल बेहाल था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...