ललितपुर, नवम्बर 13 -- तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिजरौठा के मजरा बरपोखर में गुरुवार की सुबह उस समय कोहराम मच गया जब खेतों पर सिंचाई कर रहे एक बुजुर्ग किसान की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव के रहने वाले श्यामलाल (70 वर्ष) पुत्र मोहन कुशवाहा सुबह अपने खेतों पर सिंचाई करने गए थे। बताया गया कि उन्होंने मोटर चालू करते समय करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ जाने से झटका खा लिया। घटना के बाद परिजनों द्वारा आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि श्यामलाल मेहनती और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे, जिनकी अचानक हुई मौत से गांव में शोक की लहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.