प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 2 -- उदयपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चारपाई के पास चले रहे फर्राटा पंखे को बंद करने के लिए उठा अधेड़ करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से वह अचेत होकर गिर गया। जानकारी पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय थाने के अठेहा बाजार निवासी 55 वर्षीय हीरालाल गुप्ता शनिवार सुबह करीब चार बजे सोकर उठा। इसके बाद वह चारपाई के पास चल रहा फर्राटा पंखा बंद करने लगा। जैसे ही पंखे में हाथ लगाया, वह करंट की चपेट में आ गया। जानकारी होते ही परिजन उसे सीएचसी सांगीपुर ले गए। सीएचसी में डॉक्टरों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में दिव्यांग पत्नी सावित्री के चार बेटे हैं। मृतक पूरे शुक्लन राजमतीप...