बदायूं, फरवरी 19 -- सहसवान, संवाददाता। प्रतिबंधित कांटेदार तार पर करंट दौड़ने से एक बंदर की मौत के मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए पूर्व विधायक हाजी मुसर्रत अली उर्फ बिट्टन को पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। बसपा से विधायक रह चुके हाजी बिट्टन वर्तमान में समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। मोहल्ला शहबाजपुर स्थित पूर्व विधायक हाजी मुसर्रत अली उर्फ बिट्टन के कार्यालय की दीवार पर लगी प्रतिबंधित कांटेदार तार की चपेट में आने से सात फरवरी को एक बंदर की मौत हो गई थी। बंदर की मौत की जानकारी मिलने पर पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। बंदर का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें पता चला कि मृत बंदर मादा थी और गर्भवती भी थी। पुलिस ने मा...