गढ़वा, अक्टूबर 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रंका थाना अंतर्गत दूधवल गांव में शुक्रवार को बिजली करंट की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं करंट से उसकी पतोहू व एक गाय घायल हो गई। दूधवल गांव निवासी मृतक 60 वर्षीय मंसूर अंसारी का शव पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं घायल पतोहू 46 वर्षीया रूखसाना बीवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात में हुई बारिश और तेज हवा के कारण करंट प्रवाहित तार खेत में गिरा हुआ था। शुक्रवार सुबह रूखसाना की गाय को उसी खेत में चरने के दौरान तार के संपर्क में आने से करंट की चपेट में आ गई। उसके बाद गाय शोर मचाने लगी। शोर सुनकर रूखसाना वहां पहुंची तो गाय को करंट की चपेट में आया देख वह तार हटाने का प्रयास करने लगी। उसी...