गोड्डा, मई 13 -- गोड्डा। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव का रहने वाला एक युवक की सोमवार सुबह बिजली के करंट लगने से बुरी तरह घायल हो गया , जिसके बाद उसे इलाज के लिए लाया गया , जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई । मृतक युवक का नाम धनेश्वर शाह था , जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष थी । बताया जा रहा है की युवक नहाकर निकला था और अपने घर में रखे स्टैंड फैन में सट गया , इसी क्रम में उसे बिजली का जोरदार झटका लगा और पंखा उसपर गिर पड़ा और युवक गिरकर अचेत पड़ गया । आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया , लेकिन डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया । डॉक्टर ने बताया की युवक की करंट लगने से मौत हुई है । घटना की सूचना के बाद युवक के घर परिवार के लोग सदर अस्पताल पहुंच गए , जहां मृतक के माता पिता युवक की मौत की सूचना सुनकर रोने लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.