हाजीपुर, अक्टूबर 10 -- बिदुपुर, संवाद सूत्र बिदुपुर थाने के कंचनपुर गांव के वार्ड नम्बर 05 में बुधवार की देर रात शौच के लिए घर से निकले एक व्यक्ति की करंट से मौत हो गई। मृतक प्रमोद पासवान उम्र 30 वर्ष, पिता शीतल पासवान बताया गया है। घटना के संबंध में परिवार वालों ने बताया कि देररात्रि वह घर से निकला था। बगल के बिजली पोल का तार टूटकर गिरा हुआ था। जिसमें करंट प्रवाहित थी, उसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो हुई है। घटना के बाद उसके घर मे कोहराम मच गया। घर के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामबच्चन सिंह ने बताया कि मृतक मजदूरी कर अपने घर को चलाता था। उसने प्रशासन से अविलंब आपदा का लाभ दिए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...