सासाराम, फरवरी 24 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के दारानगर मौजा के अरवई बधार मे करंट लगने से विकास यादव उर्फ जटा यादव(19) की मौत मंगलवार की सुबह हो गयी। युवक मंगलवार की सुबह पशुओं के लिए पुआल लाने गया था। इसी दौरान खेत में गिरे तार के चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...