महाराजगंज, नवम्बर 2 -- पनियरा, हिन्दुस्तान संवाद। पनियरा के ग्राम पंचायत जंगल बड़हरा निवासी 22 वर्षीय अभिषेक शर्मा पुत्र रामदेव की शनिवार को करंट लगने से मौत हो गई। यह युवक एक बेल्डिंग की दुकान में काम करता था, जहां उसकी मौत हुई है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि यह युवक नगर पंचायत में स्थित एक बेल्डिंग की दुकान में काम करता था। शनिवार को करंट लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे इलाज के अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता रामदेव कुआचांप के चौरी पर घर बनवा कर रहते हैं। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटा भाई अमरजीत, शांति व संजना दो बहनें है। मां सुनीता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.