गाजीपुर, जून 18 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के इटहां गांव में मंगलवार की शाम बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय चंदन यादव पुत्र स्व कपिल यादव घर में पंखा ठीक कर रहा था। तभी अचानक उसे तेज करंट लग गया। परिवार के लोग चंदन को तुरंत अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। चंदन की शादी महज 25 दिन पहले ही धूमधाम से हुई थी। हाथ की मेंहदी उतरने से पहले ही उसकी पत्नी के मांग का सिंदूर उजड़ गया। चंदन की मृत्यु की खबर सुन नवविवाहिता पत्नी दीपा यादव और मां शुभावती देवी बार बार बेहोश हो जा रही थी। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चंदन अपने तीन भाई-बहनों में मंझला था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.