किशनगंज, फरवरी 17 -- दिघलबैंक, एक संवाददाता। चार दिन बाद एक बार फिर से दिघलबैंक प्रखंड में एक बच्चा 11 हजार वोल्ट करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया। घटना रविवार दोपहर दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के जागीर पदमपुर पंचायत के सुखानदिघी गांव की है। घटना के वक्त बच्चा अपने छत पर खेल रहा था, तभी छत के उपर से जा रही 11 हजार वोल्ट की तार के संपर्क में आने से वह घायल हो गया। संयोग से ऐन वक्त पर बिजली सप्लाई बंद होने से बच्चे की जान बच गयी। वरना घटना बड़ी हो सकती थी। घायल बच्चे कि पहचान 7 वर्षीय फरहान आलम, पिता मंजर आलम के रूप में हुई है। करंट लगने के कारण बच्चे का दोनों पांव बुरी तरह से झुलस गया। पीड़ित परिवार के सदस्य बच्चे इलाज के लिए किशनगंज ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि सुखानदिघी गांव में कई परिवारों के आंगन के ऊपर से 11 हजार वोल्...