समस्तीपुर, फरवरी 10 -- विद्यापतिनगर। थाना के सिमरी पंचायत के वार्ड 12 में रविवार की संध्या करंट लगने से स्व. दीपक कुमार के पुत्र बिट्टू कुमार की मौत हो गई। बताया गया है की बिट्टू कुमार घर के पास ही था तभी बगल में बन रहे घर का बांस गिरने से घर में लगे बिजली का तार टूट कर उसके शरीर के ऊपर गिर गया। हल्ला होने पर जबतक लोग जुटे और बचाने का प्रयास किया तब तक उसकी मौत हो गई। बिट्टू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की माता की चीख पुकार से वहां मौजूद अन्य लोगों की आंखें भी नम हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया पुत्र सह जदयू जिला महासचिव विजय कुमार ने बीडीओ से मृत परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...