मधेपुरा, अप्रैल 27 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के झंझरी बिंद टोली वार्ड 9 में शनिवार की सुबह लगभग दस बजे करंट लगने से एक बालक की मौत हो गयी। मृतक बालक राजन कुमार (10) ग्रामीण रघुनंदन महतो का पुत्र बताया गया है। परिजनों ने बताया कि राजन घर में मोबाइल चार्ज कर रहा था। इसी क्रम में वह बिजली के नंगे तार के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही उसने जोर से चीखा। उसकी चीख सुनकर जबतक घर के लोग दौड़ के आए, तब तक वह दम तोड़ चुका था। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। बच्चे की मां गीता देवी के करुण विलाप से आसपास के लोग भी गमगीन बने हैं। बच्चे का पिता मजदूरी के लिए फिलहाल गांव से बाहर है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। ग्रामीण बिनोद यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। घटना की जानकारी देकर अधिकारियों से मदद की गुहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.