देवरिया, फरवरी 16 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के परान छपरा के समीप रविवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से एक बंदर की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों के अनुसार रविवार को एक बंदर अचानक विद्युत तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसे तेज करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस कर्मियों आलोक सिंह यादव व संजय प्रसाद की मौजूदगी में बंदर के शव को कब्जे में लेकर चली गई। वहीं नीतिश गुप्ता व ज्ञानमणि त्रिपाठी समेत ग्रामीणों ने बिजली के जर्जर विद्युत तारों को दुरुस्त कराने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

हिंदी हिन्दुस्त...