जौनपुर, जुलाई 16 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार गिरधरपुर गांव में मंगलवार की देर रात करंट की चपेट मे आने से युवक की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना तब हुई जब युवक रात के अंधेरे में निजी स्तर पर बिजली व्यवस्था को ठीक कर रहा था। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सिद्दीकपुर चौराहे के समीप इकठ्ठा होकर बुधवार को दिन में करीब आधे घंटे के लिए सड़क जाम किया। कोठवार घनघनुवा गांव निवासी दयाराम का पुत्र 28 वर्षीय गुलशन निजी तौर पर बिजली से जुड़ा काम करता था। मंगलवार की रात दस बजे वह पास के गांव गिरधरपुर गया था। जहां वह जंफर जोड़ने का कार्य कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि गुलशन जंफर जोड़ते समय अचानक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसका एक हाथ बुरी तरह झुलस गया और वह मौके पर ही अचेत होकर गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.