पलामू, दिसम्बर 16 -- छतरपुर। वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार सिंह की करंट लगने से मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई। पलामू जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम ने छतरपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पूरा डीपीआरओ परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ है। रांची प्रेस क्लब के पूर्व प्रवक्ता अरविंद उर्फ चुनमुन ने इसे पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया है। अपने घर में बिजली करंट लगने से अकाल मौत का शिकार बने अरूण कुमार सिंह को पलामू के पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...