बदायूं, दिसम्बर 27 -- उझानी, संवाददाता। इलाके के गांव हसुपुर बहेड़िया में नलकूप की शटडाउन लेकर लाइन सही कर रहे दो लाइनमैन करंट लगने से झुलस गए जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शटडाउन के बाद लाइन सही करते समय बिजली अचानक आने से सवाल खड़े हो रहे हैं। शुक्रवार को शाम के समय थाना मुजरिया के गांव वितरोई निवासी 35 वर्षीय लाइनमैन महेश कश्यप और उझानी कोतवाली के गांव फकीराबाद निवासी 25 वर्षीय राजकुमार थाना मुजरिया के गांव हसुपुर बहेडिया में नलकूप की टूटी हुई लाइन विद्युत उपकेंद्र से शटडाउन लेकर जोड़ रहे थे। इस समय अचानक बिजली आने से करंट लग गया। जिससे दोनों लाइनमैन झुलस गए। जिससे वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर लाइनमैन के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से झुलसे लाइनमैन महेश कश्यप को राजकीय मेडिकल कॉलेज...