बस्ती, जुलाई 29 -- कलवारी(बस्ती)। हिन्दुस्तान संवाद कलवारी थाना क्षेत्र स्थित कनैला खुर्द (पुरौवा) गांव निवासी टेंट व्यवसाई की सोमवार की रात पंखा लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। कनैला खुर्द निवासी शत्रुघ्न के बड़े भाई प्रकाश दिल्ली में रहते हैं। दिल्ली में उनका टेंट का कारोबार है। शत्रुघ्न उनका कारोबार में हाथ बंटाते थे। वह अधिक समय गांव में देते थे। खेती-बारी का काम भी शत्रुघ्न ही देखते थे। वह काफी मिलनसार स्वभाव के थे। बेहतर व्यवहार के कारण ही गांव और क्षेत्र में उनकी काफी लोकप्रियता थी। रविवार की रात में वह खाना खाने के बाद सोने जा रहे थे। वह पंखा लगाने लगे। जैसे ही उन्होंने स्विच ऑन किया, करंट लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वह वहीं गिर गए और तड़पने लगे। परिवारीजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का उपक्रम कर रहे थे कि उनकी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.