भागलपुर, नवम्बर 15 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। पेड़ पर चढ़े एक युवक को करंट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। मायागंज अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना शनिवार की सुबह नौ बजे के करीब बाईपास के डीवीसी कॉलोनी की है। जख्मी युवक पवन दास (28) जमनी मोड़ का रहने वाला है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। पवन के भतीजे ने बताया कि चाचा पेड़ पर पत्ता तोड़ने के लिए चढ़े थे। पास में ट्रांसफॉर्मर होने के कारण उनको करंट लग गया। वह पेड़ के बगल के नाले में गिर गए थे। स्थानीय लोगों ने चाचा को निकालकर पानी से धोया। उसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाचा को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। इसके हमलोग अस्पताल पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.