गुड़गांव, जनवरी 29 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम के सिधरावली गांव में बिजली निगम और निजी कंपनी की बड़ी लापरवाही के कारण एक गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रास्ते में लगे एक ट्रांसफार्मर से फैले करंट की चपेट में आने से एक गर्भवती घोड़ी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे बचाने की कोशिश में घोड़ी मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी दायीं टांग टूट गई है। थाना बिलासपुर पुलिस ने इस मामले में के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव सिधरावली निवासी सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे वह अपनी घोड़ी-रेहड़ी लेकर काम पर जा रहा था। जैसे ही वह गांव की फिरनी (मोड़) पर पहुंचा, वहां रास्ते में लगे निजी और बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर से अचानक करंट फैल गया। करंट इतना जोरदार था कि छह...