हमीरपुर, फरवरी 24 -- मौदहा। सोमवार की शाम करेंट लगने से ग्राम प्रधान की पत्नी की मौत हो गई। इससे मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुरदहा के ग्राम प्रधान प्रदीप यादव की 45 वर्षीय पत्नी कमलेश को सोमवार की शाम घर के काम करते समय करेंट लग गया, जिसे परिजनों द्वारा गंभीर हालत में इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने कमलेश को चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया।इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि यदि परिजन चाहेंगे तो शव का पोस्ट मार्टम कराया जाएगा। घर में हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतका अपने पीछे एक बेटी दो बेटों को रोता बिलखता छोड़ गई है। मृतका के दोनों बेटे इलाहाबाद में रहकर पढाई करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.