भागलपुर, फरवरी 23 -- नारायणपुर संवाद सूत्र-प्रखंड के शाहपुर गंगा दियारा में पटवन के दौरान करंट लगने से एक किसान शंभू मंडल (22 बर्ष) की मौत हो गई। जबकि दूसरा किसान झुलस गया। मृतक खगड़िया जिला के कजलवन का रहने वाला था। शंभू अपने मामा फुटुश मंडल के साथ पटवन करने गया था। वह नाना गोरेलाल मंडल के यहां रह रहा था। किसान की मौत पर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। समाजिक कार्यकर्त्ता टिंकु मंडल ने भवानीपुर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि सुबह शव का पोस्टमार्टम नवगछिया में कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.