मोतिहारी, फरवरी 2 -- चिरैया, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के कटकुइया गांव में सोमवार को मोटर स्टार्ट कर कपड़ा धो रही एक किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही चिरैया पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका काजल कुमारी (17) ग्रामवासी अनुप राय की पुत्री है। घटना के समय वह हैंड पंप में लगे विद्युत चालित मोटर को चला कर कपड़े धो रही थी। इसी क्रम में वह बिजली के करंट की चपेट में आ गई। परिवार के लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका गांव के ही स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। वह चार भाई और दो बहनों में पांचवें स्थान पर थी। घटना के बाद से उसकी मां ललिता देवी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। उस पर बार बार बेहोशी का दौरा पड़ रहा है। होश में आते ही वह छाती पीटकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.