समस्तीपुर, जनवरी 31 -- चकमेहसी। सोरमार पंचायत के वार्ड 12 सोरमार गांव में शुक्रवार को एक किशोरी की मौत करंट लगने से हो गई। मृतका सोरमार गांव के लालबाबू सदा की पुत्री रवीना कुमारी (9) बताई गई है। सूचना पर पहुंची चकमेहसी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार किशोरी नल जल के टंकी के पास खेल रही थी। इसी क्रम में मोटर के पास करेंट की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के आवेदन के आलोक में अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...