आरा, दिसम्बर 15 -- -तरारी थाना क्षेत्र के सरफोरा गांव में सोमवार की सुबह हुआ हादसा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के तरारी थाना क्षेत्र के सरफोरा गांव में सोमवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला सरफोरा गांव निवासी शिक्षक पिंटू राय की 30 वर्षीया पत्नी सरिता देवी थी। पिंटू राय ने बताया कि सोमवार की सुबह वे खेत में गये थे। सभी बच्चे पुराने मकान में गये थे। इस बीच उनकी पत्नी स्नान करने गई थी। तभी करंट प्रवाहित बिजली का तार टूटकर उसके शरीर पर गिर पड़ा। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद बच्चे खोजने लगे, तो वह नहीं दिखी। बाद में वह बाथरूम के बाहर मृत अवस्था में पड़ी मिली। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि पिंटू राय सरकारी शिक्षक हैं और वर्तमान में पीरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.