आरा, जून 6 -- आरा। शहर में नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक बच्ची बुरी तरह झुलस गई। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। झुलसी बच्ची संदेश थाना क्षेत्र के बढ़िया गांव निवासी धर्मा साह की नौ वर्षीया पुत्री रागिनी कुमारी है। उसकी मां फूला देवी ने बताया कि उसके पेट में दर्द था। उसको लेकर वह अपनी बेटी रागनी कुमारी के साथ कतीरा स्थित अपने ननद के घर अपना इलाज करने के लिए आई थी। शुक्रवार की सुबह वह अपने ननद के साथ अल्ट्रासाउंड करने के लिए डॉक्टर के पास गई थी। इसी बीच उसकी बेटी रागिनी गली में निकल गई। उसी दौरान वह हाई टेंशन करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गई और बुरी तरह झुलस गई। उसके बाद डायल 112 और राहगीरों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.