भभुआ, फरवरी 18 -- घर की छत पर खेलने के दौरान कटे तार की चपेट में आने से हुआ हादसा छत के उपर से गुजरा था तार, सदर अस्पताल के चिकित्सक ने किया मृत घोषित (पेज तीन) चैनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में बुधवार को करंट की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई। मृतका पांच वर्षीया अयोध्या कुमारी चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी योगेंद्र गोंड की बेटी थी। परिजनों ने बताया कि वह बुधवार को लगभग 10:30 बजे घर की छत पर खेल रही थी। छत के उपर से तार गुजरा है। खेलने के दौरान वह तार के कटे भाग के संपर्क में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने बताया कि उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया। वहां के इमरजेंसी के डॉ. विनय तिवारी ने उसके स्वास्थ्य की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुन परिजन अस्पताल में दहाड़ मारकर रोने लगे, ज...