बुलंदशहर, फरवरी 2 -- डिबाई। अहमदगढ़ कस्बा क्षेत्र में सोमवार सुबह हाई टेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर करन सिंह पुत्र बहोरी सिंह की भैंस की मौत हो गई। घटना से आहत परिजनों का बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है। सूचना पाकर पहुंचे पशु चिकित्सा ने भैंस के शव का पोस्टमार्टम कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...