रायबरेली, फरवरी 2 -- रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के चंपा देवी मंदिर के पास घर की छत पर खेल रहा छह वर्षीय बालक बिजली की 11000 लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह झुलस गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गंभीर रूप से झुलसे बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार मासूम की हालत नाजुक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...