रामपुर, दिसम्बर 16 -- एक विद्युत संविदा कर्मी फाल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। क्षेत्र के बमनपुरा गांव निवासी इशरत खांन उपकेंद्र बेगमाबाद में संविदा कर्मचारी के तौर पर कार्यरत है। 8 दिसंबर को वह मालनखेड़ा गांव में उपभोक्ता की शिकायत पर फाल्ट ठीक करने गया था। आरोप है कि खंभे के पास से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन पर शट-डाउन लेने के बावजूद बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई। सुरक्षा उपकरणों के अभाव में इशरत खांन करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। सूचना मिलने पर अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल इशरत को तुरंत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।प्रत्यक्षदर्शियों ने भी पुष्टि की है कि शट-डाउन के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी,जिसे विभाग की घोर लापरवाही बताया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी ऐसी द...