चंदौली, फरवरी 14 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। कंदवा थाना क्षेत्र के अदसड़ गांव में शनिवार को बिजली मरम्मत का कार्य कर रहा संविदाकर्मी करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में कर्मचारी उसे पीएचसी बरहनी लेकर पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कंदवा थाना क्षेत्र के अरंगी गांव निवासी 24 वर्षीय सरदुम संविदा कर्मचारी के रूप में अमड़ा विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत था। अवर अभियंता इंद्रजीत सिंह के अनुसार, शनिवार को दोपहर बाद अदसड़ गांव के पास हाईटेंशन तार टूट गया था। इसको जोड़ने के लिए अमड़ा उपकेंद्र से शट डाउन लिया जाना था। उपकेंद्र से चिरइगांव फीडर की लाइन बंद करने के लिए केंद्...