देवरिया, दिसम्बर 23 -- मेहरौनाघाट, हिन्दुस्तान संवाद। लार थाना क्षेत्र के सुतावर निवासी सुहेल खान (35) पुत्र एकलाक रामजानकी मार्ग पर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सुहेल खान गुमटी पर चढ़कर सब्जी तोड़ रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गई 11 केवी लाइन के संपर्क में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन व स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने रामजानकी मार्ग पर गुजर रही जर्जर व असुरक्षित बिजली लाइनों को दुरुस्त कराने की मांग की है। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...