जमुई, फरवरी 21 -- चकाई । निज प्रतिनिधि चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के गंगटी गांव में शुक्रवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। घटना तब घटी जब फुलिया देवी घर का दरवाजा बंद कर रही थी। बताया जाता है कि घर का लोहे का दरवाजा सटा हुआ था, जिसे बंद करने के लिए फुलिया देवी जैसे ही आगे बढ़ीं और दरवाजे को छुआ, उन्हें जोरदार बिजली का झटका लगा।गंभीर अवस्था में परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल लाया गया। पीडि़ता के परिजन ने बताया कि करंट लगने के बाद से उनका हाथ ठीक ढं़ग से काम नहीं कर रहा है।उससे काम करने में दिक्कत हो रही है। वह अभी भी शारीरिक पीड़ा महसूस कर रही है। फिलहाल उनका उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.