जौनपुर, अक्टूबर 2 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित महाराष्ट्र बैंक के सामने बुधवार की तड़के करीब तीन बजे ट्रांसफार्मर पोल पर स्वागत द्वार लगाते समय करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव कर हंगामा किया। पुलिस ने होर्डिंग ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। मियांपुर बकुची गांव निवासी 28 वर्षीय राजकुमार पुत्र रमेश चंद्र गौतम मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। दशहरा पर्व से पहले बार का उद्घाटन होना था। इसी का स्वागत द्वार लगाया जा रहा था। इस दौरान बिजली पोल की चपेट में राजकुमार आ गया। पोल में उतर रहे विद्युत प्रवाह की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.